छपरा, फरवरी 15 -- रसूलपुर हादसा: महेंद्रनाथ स्टेशन पर शौच कर लौट रही महिला श्रद्धालु की कटकर दर्दनाक मौत महेंद्रनाथ स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दर्शन कर लौट रही महिला श्रद्धालु की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कुशीनगर जिले के पड़रौना से परिजनों संग महेंद्रनाथधाम आई मीना देवी दर्शन के बाद घर लौटने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थीं। इसी बीच शौच कर वापस लौटते समय अचानक फिसलकर वे ट्रैक पर गिर गईं और गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। स्टेशन के दोनों शौचालय बदहाल, बैठना भी मुश्किल स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन पर बने दोनों शौचालयों की हालत बेहद खराब है और बैठने लायक नहीं हैं। मजबूरी में श्रद्धालुओं को खुले स्थानों पर जाना पड़ता है। हादसे के बाद स्टेशन प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, म...