छपरा, जनवरी 31 -- रसूलपुर। स्थानीय चट्टी के महेंद्रनाथ - डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक पर एन एच 531 के टूटे नाले की मरम्मत शनिवार को शुरू हुई। आप के अपने हिन्दुस्तान अखबार में महीनों से टूटे पड़े नाले की समस्या को 'यह कैसी व्यवस्था' शीर्षक से नौ जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेकर शनिवार को एनएचआई ने अपने मजदूर लगाकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक महीना पहले इस चौक पर स्थित नाला टूट गया था। नाला छपरा- सीवान एनएच और चैनपुर -रसूलपुर राजपथ को जोड़ने वाले चौक पर था। आने-जाने वाली गाड़ियों को न केवल परेशानी होती थी बल्कि शाम को सब्जी मार्केट लगने पर भारी जाम का भी सामना करना पड़ता था। टूटे नाले के बीच चौक पर पुलिस लिखा ड्रम रख एक लाल झंडी लगाकर ब्रेकर लगा दिया गया था जिसकी तस्वीर सह...