अमरोहा, जुलाई 18 -- बुधवार रात क्षेत्र के गांव रसूलपुर माफी में किसान के घर में घुसा तेंदुआ पशुओं पर हमला कर भैंस के बच्चे को खा गया। आहट पर जागे किसान ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशतजदा हैं। घटना बुधवार रात की हैं। रसूलपुर पुलिस चौकी के पास खेत किनारे कपिल पुत्र बृजपाल सिंह का घर है। किसान परिवार सहित घर में सोया था। मकान के अंदर ही किसान की पशुशाला हैं। किसान के मुताबिक रात करीब तीन बजे उसने पशुशाला में शोर मचते हुए सुना तो नींद से जाग उठा। लाइट की रोशनी मार कर देखी तो तेंदुआ पशुओं पर हमलावर था। शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार कूदकर जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए ने भैंस के बच्चे पर हमला कर मार डाला। सुबह होने पर गांव में तेंदुए की दस्तक की जानकारी पर सनसनी फैल गई। किसान ने वन विभाग को घटना की जानकारी...