घाटशिला, जनवरी 5 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के दिशोम सोहराय पंचायत कमेटी के द्वारा सोमवार को रसूनचोपा में पूर्व विधायक दिवंगत सनातन माझी का 86वां जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कमेटी के अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान शशधर हांसदा ने स्व.सनातन माझी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि सनातन बाबू क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की समस्या का निदान कराया। हमें उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में कमेटी के सचिव फुदान हेंब्रम, माझी बाबा नागेंद्र हांसदा व आइठू हांसदा, तरफ पारगाना सुशील हांसदा, शिक्षक मुचीराम माझी, यदुनाथ माझी, प्रथम हांसदा, तुलसीपदो सोरेन, प्रदीप मंडल, किरीटी मंडल, राजा कर्मकार, प्रवीर मंडल, जगदीश हांसदा, अमन हांसदा कृष्...