घाटशिला, दिसम्बर 30 -- (फोटो कैप्शन 30 पोटका 1 कंबल वितरण करते चंद्रावती महतो सहित अन्य) पोटका, संवाददाता। झारखंड सरकार के द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए पंचायतों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को तीन पंचायतों क्रमशः रसूनचोपा, हेंसड़ा एवं पोड़ाडीहा में 450 जरूरतमंदों के बीच के कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल गये। कंबल वितरण विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो व मुखिया सिमती सरदार, मुखिया चंद्रभूषण सरदार व मुखिया दुखनीमाई सरदार ने कंबल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बबलू चौधरी, सुशील हांसदा, ग्रामप्रधान शशधर हांसदा, सुधीर सोरेन, हिमांशु सरदार, हितेश भगत, ग्रामप्रधान आइठू हांसदा, विश्वजीत बेरा, पंचा...