बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- रसीद पर दर्ज शून्य किसानों के लिए बना जी का जंजाल, नहीं बन रहा फार्मर आईडी फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर किसान परेशान, शिविर के लगा रहे चक्कर तकनीकी त्रुटियों से रफ्तार नहीं पकड़ रहा अभियान पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के सैकड़ों किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना जी का जंलाल बन चुका है। रसीद पर दर्ज जीरो की गलती का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस कारण उनका फार्मर आईडी नहीं बन रहा है। फार्मर रजिस्ट्रेशन बनवाने के लिए रोजाना किसान इन शिविरों के चक्कर लगा रहे हैं। तकनीकी त्रुटियों के कारण यह अभियान रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। इस काम में लगे राजस्व कर्मचारी और कृषि विभाग के कर्मी भी काफी परेशान हो रहे हैं। स्थानीय किसान वीरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, अनुग्रह प्रसाद सिंह व अन्य ने बताया कि राजस्व रसीद और जमाबंदी नंब...