नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। इस वर्ष 3 वैज्ञानिकों सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें मेटल ऑर्गेनिक स्ट्रक्चर के विकास में उनके कार्यों के लिए नोबेल से सम्मानित किया जा रहा है। नोबेल समिति ने कहा कि तीनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्युलर ढांचे का एक नया प्रारूप विकसित किया है। विजेता 88 वर्षीय रॉब्सन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न विश्वविद्यालय, 74 वर्षीय कितागावा जापान के क्योटो विश्वविद्यालय और 60 वर्षीय याघी कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से संबंध रखते हैं। इन वैज्ञानिकों ने अलग-अलग काम करते हुए, 1989 से चले आ रहे अनुसंधान में एक-दूसरे क...