गया, फरवरी 6 -- गया-बिहारशरीफ फोरलेन एनएच-82 पर दो रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसमें राजगीर रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण करीब पूरा कर लिया गया है। दूसरा मानपुर के रसलपुर रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। चार महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा। जापान फंडिंग जायका योजना 2016 से गया-बिहारशरीफ फोरलेन एनएच-82 का निर्माण शुरू कर इसे 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन,भूमि अधिग्रहण और राशि की नियमित उपलब्धता की कमी से निर्माण कार्य में देरी आयी। लेकिन, अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गया-बिहारशरीफ तक करीब 92 किलो मीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य 98 फीसदी पूरा कर लिया है। इसमें पांच बाइपास सड़क (मानपुर-अबगिला, वजीरगंज, हिसुआ, नारीगंज व सिलाव,) और छह बड़े पुल का भी निर्माण हुआ है। बताया गया कि रसलप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.