औरंगाबाद, सितम्बर 29 -- अंबा, संवाद सूत्र। धर्म जागरण समन्वय की ओर से सोमवार को अंबा प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत स्थित रसलपुर गांव में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन देवी मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्म जागरण समन्वय से विनोद कुमार, जिला प्रमुख अजीत कुमार सिंह, अंबा खंड संयोजक अजय पांडे, पासी परियोजना जिला प्रमुख लालमोहन चौधरी, भाजपा विस्तारक विवेक कुमार सिंह और खंड संयोजिका ममता कुमारी शामिल हुए। गांव से मुख्य अतिथि के रूप में शिवनाथ पांडे, अंबुज पांडे, राजेंद्र, वार्ड सदस्य राहुल तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संयोजक लव कुमार सिन्हा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.