समस्तीपुर, मार्च 24 -- मोहनपुर। अखिल भारतीय कबीर मंच के तत्वाधान में सदगुरु कबीर वचनवंशीय संत सम्मेलन व कबीरलीला का आयोजन संत कबीर आश्रम रसलपुर बघड़ा में किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन शनिवार को विधायक राजेश कुमार सिंह ने आचार्य कोदकरी साहेब के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जबकी रविवार को कबीर आश्रम रसलपुर बघडा के महंथ डा. सुबोध दास धर्मरत्न की अगुआयी में शांति यात्रा निकाली गयी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में अनुयायिओं ने हिस्सा लिया। महंथ श्री दास ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कबीर के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गये हैं। जहां एक ओर कट्टरता समाज पर हावी होने का प्रयास कर रही है वहीं दुसरी ओर कबीर के विचार समरस समाज की वकालत करता है। विधायक ने कहा कि सेवा भाव और समाजिक समरसता ही कबीर के उपदेश के मुख्य अंश रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.