बलिया, मई 3 -- रसड़ा। नगरपालिका परिषद रसड़ा के अधिशासी अधिकारी धर्मराज का स्थानांतरण नगरपालिका चंदौसी (संभल) के लिए हो गया है। उनके जगह नगरपालिका रुदौली (आयोध्या) से सुरेश कुमार मौर्य का यहां के लिए तबादला हुआ है। ईओ धर्मराज के स्थानान्तरण पर पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी के आवास पर गुरुवार को देर शाम विदाई समारोह आयोजित हुआ। पूर्व चेयरमैन सोनी ने धर्मराज को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद गुड्डू सोनी, विवेक वर्मा, पूर्व सभासद परवेज आलम अंसारी, मनौव्वर अली, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, अविनाश सोनी, अमित सोनी, विनोद सोनी, डीके सिंह, गुड्डू, आंचल सोनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.