रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची के वार्षिक महोत्सव 'रश 11.0- रेंडरिंग द फ्यूचर' की शनिवार को भव्य शुरुआत हुई। महोत्सव के पहले दिन खेल स्पर्धाओं, बौद्धिक प्रतिस्पर्धाओं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा संस्थान परिसर उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। बॉक्स क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटसल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज जैसे खेलों में राज्यभर के प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। बॉक्स क्रिकेट में एनआईटी जमशेदपुर और आईआईएम रांची की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जबकि बास्केटबॉल और फुटसल के मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। वॉलीबॉल कोर्ट पर गोस्सनर कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, एमिटी यूनिवर्सिटी और मेजबान आईआईएम रांची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.