आरा, जुलाई 8 -- आरा। भारतीय जागरण पार्टी के प्रदेश महासचिव रवीन्द्र कुमार उपाध्याय को बनाया गया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश्वर मिश्रा ने दी। श्री उपाध्याय मूल रूप से ज्ञानपुर, नथमलपुर, बड़हरा के निवासी है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पार्टी ने विश्वास जताते हुए हमें जो दायित्व दिया है, उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे। बधाई देने वालों में राजीव रंजन मिश्रा, देवानंद ओझा, रामानंद सिंह यादव, राजेंद्र कुमार दुबे, रमेश कुमार सिंह, रवीन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष भोजपुर विश्वेश्वर सिंह शामिल थे। विधायक ने पीरो नप के कई वार्डों में समस्या सुनी पीरो। तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने पीरो नगर परिषद् क्षेत्र के कई वार्डों में लोगों से मिलकर हाल जाना। वार्डवार आयोजित जनता के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष रोहित वर...