देवघर, मई 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। दीनबंधु उच्च विद्यालय देवघर के रवीन्द्र सभागार में विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विश्व कवि की तस्वीर पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियो ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की। मौके पर मुख्य अतिथि सह संगठन के अध्यक्ष निर्झर चक्रवर्ती ने कहा कि बंगला साहित्य जगत में कवि गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर कल्प तरू जैसे थे। उनके बिना बंगला साहित्य अधूरा है। साहित्य का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां उनका पदार्पण नहीं हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. निमाई चन्द्र गांधी ने कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर उदीयमान सूर्य की तरह थे। उनके बारे में कुछ कहने का अर्थ है कि सुर्य को दीपक दिखाना। उनको पूर्णरूपेण जानने के लिए उनकी लिखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.