गुमला, जनवरी 3 -- गुमला। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के रायडीह प्रखंड समिति का चुनाव शनिवार को आयोजित हुआ। जिला से बतौर पर्यवेक्षक राम कृष्ण ओहदार (महासचिव), लीलांबर साहू (उपाध्यक्ष) व वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गा साहू उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष रवि साहू,सचिव बालमोहन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष दीनानाथ साहू व सुरेश साहू और महिला अध्यक्ष सुधा देवी चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। महासचिव ने 11 जनवरी को बसिया स्थित बागमुंडा में आयोजित वनभोज में शामिल होने का अनुरोध किया। बैठक में बसंत कुमार साहू, लक्ष्मी साहू, हरिशंकर साहू, चूड़ामणि साहू, शशिभूषण साहू, नंदलाल साहू सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...