बक्सर, दिसम्बर 5 -- बक्सर। गुड़गांव में डॉ़ राजेंद्र प्रसाद जयंती के अवसर पर भोजपुरी महाकुंभ का आयोजन सात दिसंबर को गुड़गांव हो रहा है। इस सम्मेलन में रवि रंजन बक्सर का गंगाजल और मिट्टी लेकर पहुंचेंगे। इस समारोह में लोकसभा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी शिरक्कत कर रहे है। यह कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवासी एकता मंच सत्येंद्र सिंह की देखरेख में होगा। इस दौरान रवि रंजन ने कहा कि समारोह में भोजपुरी गीत में अश्लील गीत व फुहड़पन को रोकने का आग्रह किया जाएगा। इससे भोजपुरी गीत संगीता पीछे होते जा रहा है। भोजपुरी अपने आप में समृद्ध है। इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...