रांची, अक्टूबर 4 -- खूंटी, संवाददाता। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा झारखंड प्रदेश की समितियों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमे रवि मिश्रा को दुबारा खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा दुबारा विश्वास जताने एवं दुबारा जिलाध्यक्ष बनाने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद कालीचरण मुंडा सहित कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरने का प्रयास जारी रखेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी के मज...