रामपुर, जनवरी 16 -- ग्राम रवन्ना में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक सैद नगर की कार्यकारिणी का गठन हुआ| समाज के जिला अध्यक्ष चरनसिंह द्वारा सर्वसम्मति से रवि कुमार दिवाकर ब्लाक अध्यक्ष ,अनिल कुमार को ब्लॉक महासचिव, अजेय कुमार दिवाकर को ब्लाक कोषाध्यक्ष,इंदल सिंह दिवाकर को ब्लाक संगठन मंत्री,अनिल कुमार दिवाकर को ब्लाक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया| चरन सिंह ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया| सभी ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई| इस अवसर पर ओमवीर सिंह दिवाकर,सत्यपाल सिंह दिवाकर,एडवोकेट महेश दिवाकर,रघुवीर सहाय,दिनेश कुमार नन्हू सिंह आदि मौजूद रहे|
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.