नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Pradosh Vrat February 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए शिवजी की विधि-विधान से पूजा के लिए समर्पित होता है। रविवार को आने वाले त्रयोदशी तिथि को रवि प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत रखने से साधक को स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह व्रत दीर्घायु और आरोग्यता प्रदान करने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 09 फरवरी 2025 दिन रविवार को रवि प्रदोष रखा जाएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से राहत और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए इस दिन आप भी शिवजी को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि... प्रदोष व्रत 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ मह...