बिजनौर, फरवरी 25 -- स्क्वैश खिलाड़ी रवि दीक्षित ने अंतर्राष्ट्रीय युगांडा स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में ब्रोंज ट्रॉफी हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। अफ्रीका के युगांडा में आयोजित इंटरनेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में स्क्वैश खिलाड़ी धामपुर के रवि दीक्षित ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने युगांडा ओपन इंटरनेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में 16- 22 से जीत हासिल कर भारत का झंडा बुलंद किया। उनकी इस जीत से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। रवि दीक्षित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में करीब 13 पदक अपने नाम की हैं। वह 9 वर्ष की उम्र से इस स्क्वैश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...