गोंडा, फरवरी 14 -- गोंडा, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रवि चन्द्र त्रिपाठी ने आठवीं बार अपनी जीत का परचम फहराया और सुनील पांडेय महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। रवि चंद्र त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार सिंह को 104 मतों से शिकस्त दी। महामंत्री पद पर सुनील कुमार पांडेय ने देव प्रकाश ओझा को 165 मतों से हरा दिया। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जोश व उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए फूल माला के साथ विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन चुनाव में कुल चौंतीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ उसके बाद देररात मतगणना हुई। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र त्...