कानपुर, फरवरी 15 -- बादलों के छंटने से रविवार को तेज धूप हो गई। यह सीजन (जनवरी-फरवरी) का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि रात प्रदेश में टॉप फाइव में बांदा, बहराइच के बाद सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार 16-17 को आने वाले विक्षोभ का असर 18 फरवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में हो सकता है, जिससे हल्की बारिश संभव है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री था। 10 और 11 फरवरी को भी अधिकतम पारा 27 रह चुका है। रविवार को सर्दी के सीजन का सबसे अधिक रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। अधिक तापमान के बावजूद नमी का प्रतिशत ठीक रहा। अधिकतम 90 और न्यूनतम 42 फीसदी रही। इसके विपरीत रात का तापमान अभी भी नियंत्रित बना हुआ है। न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे कम रात का पारा बांदा का र...