शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। साक्षर भारत मिशन के तहत नव साक्षरों का प्रमाणपत्र देने के लिए रविवार को जिले के 299 केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 2138 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा जिले में 2138 नव साक्षरों को परीक्षा में बैठाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रश्नपत्र सहित सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिले में बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.