पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा। सुबह धुंध छाए रहने से दृश्यता घटकर करीब 900 मीटर दर्ज की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम में बदलाव महसूस हुआ और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इसके बावजूद पछुआ हवा 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण कनकनी बनी रही। सुबह और शाम के समय ठंड का असर जारी रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के इस दौर में बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से पछुआ हवा चलती रहेगी। अगले 24 घंटे में मौसम की स्थिति में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्...