मुंगेर, मई 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को मुंगेरवासियों ने सुबह से ही मौसम के सुहाने मिजाज का भरपूर आनंद लिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और हल्की पूर्वी हवा ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें तपिश नहीं थी, जिससे गर्मी का असर कम महसूस हुआ। बादलों की आड़ में सूरज का प्रभाव सीमित रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वेदर डॉट कॉम के अनुसार रविवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा के अधिकतम गति 19 किमी प्रति घंटा रही। देर रात हल्की वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। मुंगेर में मौसम के इस बदलाव से आमजन ने सुकून की सांस ली है और गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है। हालांकि, आज का दिन लगभग साफ रहने की संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.