कुशीनगर, सितम्बर 27 -- कुशीनगर। जिले के सहायक महानिरीक्षक निबंधन बीएस वर्मा ने बताया है कि सितंबर में नवरात्र पर्व का समय होने के कारण अधिक संख्या में विलेखों का पंजीकरण होने की संभावना है। अधिक से अधिक लोग कार्यालय में विलेख पंजीकरण कराने के लिए उपस्थित होंगे। इसलिए रविवार को अवकाश के दिन भी जनपद के समस्त उप निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे तथा सामान्य कार्यदिवस की भांति विलेखों के पंजीकरण का कार्य करेंगे। उन्होंने उप निबंधक पडरौना सदर, हाटा, कसया, तमकुहीराज, कप्तानगंज एवं खड्डा को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ तथा समस्त सम्बंधित को समय से सूचित करते हुए आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। ताकि 28 सितंबर को अवकाश के दिन भी आम जनमानस अपने विलेखों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण करा सकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.