कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर स्थित गंगाघाट रेलवे ब्रिज पर मेंटीनेंस के चल रहे कार्यों के मद्देनजर मेगा ब्लॉक है। कानपुर सेंट्रल से मेमू, चित्रकूट एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी और अयोध्या वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। रविवार की वजह से इन ट्रेनों में लखनऊ जाने को अन्य दिनों की तुलना धक्कामुक्की न हुई। रेलवे अफसरों का मानना है कि गंगा मेला, शनिवार, रविवार को लोड कम रहा। मेगा ब्लॉक को लेकर बंद ट्रेन संचालन में सोमवार को व्यवस्थाओं की एक तरह से परीक्षा होगा। रोडवेज ने अतिरिक्त बसों के साथ हर 15 मिनट में लखनऊ की बस चलाने का फार्मूला बनाया है। वहीं, रेलवे ने भी तय किया है कि सोमवार को दिन में लोड होने पर रेलवे बोर्ड से मंजूरी लेकर दूसरी मेमू चलवाई जाएगी। पिछले दिनों स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने मंजूरी लेकर मेमू चलवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.