बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग रविवार की रात द्यांगण तिरहा के बाद बंद रहेगा। वाहन आरे तथा नदीगांव बायपास से होकर जाएंगे। लोनिवि यहां सडक निर्माण कर रहा है। जिसके लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय पांडे ने बताया कि आठ फरवरी को रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक पाइप स्थापना का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस प्रशासन से आवश्यक यातायात नियंत्रण एवं पुलिस बल की नियुक्ति का भी अनुरोध किया गया है। निर्माण कार्य को सुरक्षित तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे आमजन को कम से कम असुविधा हो तथा यातायात संचालन व्यवस्थित बना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...