अररिया, मार्च 30 -- अररिया, संवाददाता राज्य सरकार के सर्व क्षमा योजना का लाभ वाहन मालिकों को देने के लिए अवकाश के दो दिन भी जिला परिवहन कार्यालय का राजस्व काउंटर खुला रखने का निर्णय लिया गया है। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार दोनों दिन जिला परिवहन कार्यालय राजस्व कार्य के लिए खुला रहेगा। डीटीओ ने बताया कि इन दो दिनों के भीतर वाहन टैक्स, चालान की राशि, बीएच सीरीज का टैक्स जमा कर सर्व क्षमा का लाभ उठा सकते हैं। सर्व क्षमा के तहत सभी तरह के निर्धारित छूट की अवधि 31 मार्च तक ही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.