रुद्रपुर, मई 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह रहे। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जिला शाखा का चुनाव अधिकारी (संरक्षक) एसके नैयर एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में रविन्द्र जीत सिंह को पुनः सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में जिला मंत्री सुभाष रयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएल सागर, कोषाध्यक्ष दिनेश अधिकारी, सम्प्रेक्षक हीरा सिंह लटवाले तथा महिला उपाध्यक्ष कविता भाटिया शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रभाकर सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अधिवेशन में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर भी चर्चा हुई, जिनमें शासनादेश के अनुसार कर...