बुलंदशहर, अगस्त 20 -- बहुजन समाज पार्टी ने रविन्द्र कुमार निवासी गांव अनीवास को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक जिलाध्यक्ष रहे कमल राजन को जिला प्रभारी बनाया गया है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर दो-दो प्रभारी बनाए गए हैं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशानुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने रविन्द्र कुमार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि हाईकमान जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ पूरी करेंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कमल राजन और बाबूलाल गौतम को जिला प्रभारी बनाया गया है। बसपा ने सतीश गौतम और बीर सिंह कश्यप को जिला भाईचारा संगठन का संयोजक नियुक्त किया है। बुलंदशहर विधानसभा पर विवेक कर्दम, राहुल राव, सिकंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.