मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को रविदास महासभा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। अंत में एक प्रतिनिधिमंडल 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेश राम भोला ने कहा कि रविदास समाज के नाम पर फिर से रेजीमेंट की स्थापना हो या जाति आधारित सभी रेजीमेंट को बंद किया जाए। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश राम और संचालन जिलाध्यक्ष सुरेश राम भोला ने किया। मौके पर सतेन्द्र कुमार सत्येन, सोनू कुमार राम, चंदेश्वर राम, सूरज राम, पुष्पेंद्र राम, वसंत लाल राम, योगेंद्र राम, रामनरेश राम, भारती, सुधीर राम, आनंद पटेल, रविन्द्र कुमार सिंह, विश्वनाथ राम, जगधारी राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...