मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ। ग्राम जिटौली के ऐतिहासिक रविदास मंदिर की धर्मशाला पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा है। स्थानीय दलित समाज और मंदिर कमेटी के लोगों में रोष व्याप्त है। संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर समिति(रजि.) ने प्रदर्शन कर डीएम से कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया धर्मशाला की जमीन पर कुछ बाहरी तत्व अपना हक जता रहे हैं। वहां निर्माण या घेराबंदी का प्रयास किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष सुदेश कुमार ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...