जहानाबाद, फरवरी 4 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के पाकड़ बीघा गांव में रविदास जयंती के मौके पर नाच प्रोग्राम के दौरान मारपीट हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल रोहित कुमार, उपकार कुमार को इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। इस संदर्भ में घोसी थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि रविदास पूजा के दौरान बिना प्रशासन के अनुमति से नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में घायल व्यक्ति के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। तत्काल रविदास प्रतिमा का विसर्जन नहीं हो पाया है। इस सिलसिले में घायल युवक ने बताया कि वह प्रतिमा के समीप भजन कर रहा था तभी एक पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.