बस्ती, फरवरी 7 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को विकास खंड साऊंघाट के गंधार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सामाजिक चेतना के संदेश के साथ जयंती मनाई गई। आयोजन कन्हैयालाल, अरुण राज भारती, दिवाकर, विनीत के नेतृत्व में हुआ। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों ने समानता, भाईचारा, मानवता, एकता एवं शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान का पूरा विश्व लोहा मानता है। गायिका शशि भैरवी, दीपमाला और विश्वजीत विरवना ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शशी भैरवी ने 'काशी नगरिया जन्में संत रविदास', दीपमाला भारती ने 'बाबा साहब सम्मान दिलाए, पशु से इंसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.