रुडकी, फरवरी 5 -- भगवानपुर, संवाददाता। गुरु रविदास जयंती पर लालवाला में गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों व गलियों से होकर गुजरी, जिसमें बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु नाचते नजर आए। शोभायात्रा के स्वागत में ग्रामीणों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की। वहीं, जगह-जगह हलवे का प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। इनमें भारत माता, भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...