मुरादाबाद, फरवरी 1 -- संत श्री रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम पानूवाला में रविवार को ग्रामीणों द्वारा अनेक कार्यक्रमों के साथ जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस शांति और सद्भावना पूर्ण तरीके से गांव के मुख्य मार्ग से निकाला गया। जयंती की पूर्व रात्रि को यहां पर हवन पूजन एवं कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। जुलूस का आयोजन शिवलाल सिंह,अध्यक्षता चंद्रपाल, सिंह उपाध्यक्ष गजराज सिंह, सुमित कुमार, प्रीतम कुमार, करण सिंह, विजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मल्लू सिंह आदि ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...