मेरठ, अगस्त 26 -- मेरठ। रविकांत शर्मा को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री चन्द्र शेखर, अशोक सिंह ने उनका मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया। मंगलवार को गंगानगर स्थित नगर निगम कार्यालय पर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। मंडल अध्यक्ष रविकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष विवेक कुमार महामंत्री सुनील सैनी और सहायक मंत्री प्रमोद कुमार सैनी ने प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री चन्द्र शेखर, अशोक सिंह का स्वागत किया। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के स्थानीय निवासी मेरठ प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवल सिंह राघव, प्रांतीय वरिष्ठ सहायक मंत्री बाबू राम सैनी का शाल ओढ़कर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मान क...