गढ़वा, सितम्बर 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन के सभागार में रविवार को डिजिटल पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक बिक्की कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिलांतर्गत सभी प्रखंडों से प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित हुए। बैठक के दौरान जिला स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। उसमें सर्वसम्मति से रविकांत साह को जिला अध्यक्ष, राहुल कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, विकास सोनी को सचिव, प्रदीप पाल को कोषाध्यक्ष, असरीफ अंसारी को संरक्षक, श्रीराम ओझा व मनीष द्विवेदी को प्रवक्ता व गोखुल कुमार और विपुल दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि डिजिटल पंचायत की अवधारणा ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता और सुशासन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। संगठन का उद्देश्य है कि सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.