मुजफ्फर नगर, मई 21 -- गांव टांडा माजरा में सोमवार को हुए ऐलानिया कत्ल में एसएसपी संजय कुमार व एसपी देहात आदित्य बंसल देर रात्रि में घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा गठित दोनों टीमों ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। कई महिला व पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सोमवार को गांव टांडा माजरा निवासी 55 वर्षीय अविवाहित किसान रविंद्र पुत्र ब्रजपाल की पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने शव को करीब आधा किमी. दूरी पर एक खेत में फेंक दिया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला गया था। जिसके बाद परिजनों को रविंद्र की हत्या की जानकारी मिली थी। परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ सर्चिंग अभियान चलाकर शव को बरामद किया था। मृतक रविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.