धनबाद, मई 10 -- धनबाद। मातृ संघ जनकल्याण सेवाश्रम की ओर से रवींद्र जयंती पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण, तारा मां मंदिर, कोयला नगर में किया गया। समारोह की शुरुआत ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बच्चों ने भावपूर्ण रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद रवींद्र नृत्य और रवींद्र कविताओं की आवृत्ति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गुरुदेव की शिक्षाओं और विचारों को सजीव रूप में स्मरण किया गया। अंत में पहलगाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के सचिव स्वामी अच्युतानंद ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वर्तमान तनावपूर्ण वातावरण में प्रत्येक देशवासी को सतर्क रहना चाहिए एवं हमारी सेना का पूर्ण समर्थन करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.