नई दिल्ली, जनवरी 5 -- चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिये राजस्थान रॉयल्स से जुड़े स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपे जाने के संकेत मिल रहे हैं। उन्हें जल्द ही राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान घोषित किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में इसे लेकर एक बड़ा इशारा किया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक हैंडल से रविंद्र जडेजा की एक तस्वीर शेयर की है। उसमें वह आरआर की जर्सी में पूरे टशन के साथ तलवार के ऊपर हाथ रखे हुए हैं जैसे कोई महाराजा अपने राजदंड पर हाथ रखा हुआ हो। सिर पर पगड़ी सजी हुई है। पोस्टर में लिखा है- लेकिन मैंने सुना है कि लोग कहते हैं कि मैं जो भी करता हूं वो सुपर होता है। SUPER की स्पेलिंग में आखिर में एक और आर जोड़ा गया है और RR को टीम की जर्सी के रंग पिंक में लिखा गया है, बाकी सारे टेक्स्ट वाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.