उत्तरकाशी, सितम्बर 10 -- सामान्य से अधिक हुई बारिश ने रवांई घाटी के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सामान्य से ज़्यादा हुई बारिश ने न सिर्फ उनकी खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, बल्कि आने वाली फसलों की बुआई पर भी असर डाला है। समस्या को लेकर किसानों में गहरी चिंता है। लाल धान की खेती करने वाले किसान नवीन गैरोला ने कहा कि इस साल धान की फसल को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। वहीं सेब उत्पादक किसान रामप्रसाद,कपिल देव ने कहा कि भारी बारिश के कारण उनकी सेब की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगत सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि, कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने फसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.