सासाराम, जून 3 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को अशोक सिंह की अध्यक्षता में राजद कार्यकारिणी कोर कमेटी की बैठक हुई। संचालन पूर्व उप प्रमुख यीशु अंसारी ने किया। बैठक में सबसे पहले पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजद के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रमेश कुमार टोटो को निर्विरोध चुना। बताया कि उनके निष्पक्ष व निष्ठापूर्वक कार्य को देखते हुए तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है। फूल-माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में पंचायत अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया। अगरेड कला पंचायत से शंकर यादव, सूर्यपुरा से सनाउला हाशमी, बलिहार से नईम अंसारी, शिवोबहार से धनजी यादव तथा गोशलडीह से संतोष यादव को अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, युवा राजद प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.