सीतापुर, अप्रैल 17 -- तंबौर, संवाददाता। विकास की राह पर लहरपुर ने एक और कदम बढ़ाया है। क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (कारागार) सुरेश राही ने लहरपुर तहसील क्षेत्र के रमुवापुर-इटौरा मार्ग के बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य का भव्य शिलान्यास किया। समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो अनेक गांवों को आपस में जोड़ता है। वर्तमान में मार्ग की खराब स्थिति के कारण आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। अब इसके चौड़ीकरण व मजबूतीकरण से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मार्ग का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता युक्त तथा टिकाऊ रूप से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.