बागपत, नवम्बर 14 -- सहकारी चीनी मिल रमाला में गन्ना डालने आए एक किसान की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। परिजन किसान का शव गांव भसौली जनपद शामली ले गए। मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने बताया कि गुरुवार की रात शामली जनपद के भसौली निवासी किसान रजाउल्ला खां अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर मिल में डालने आए थे। अचानक करीब रात एक बजे उनके सीने में तेज दर्द हो गया। मिल अधिकारी उन्हें बागपत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रजाउल्ला खां को मर्त घोषित कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ गांव ले गए। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.