धनबाद, फरवरी 19 -- झरिया, प्रतिनिधि। रमाजान को लेकर मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में बुधवार को काफी चहल पहल देखी गई। गुरुवार की सुबह से पहला रोजा शुरू होगा। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह है। बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी पहले रोजा को लेकर उत्साहित हैं। पहले रोजा को लेकर झरिया बाजार में खरीदारों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी की। खास कर फल, राशन की दुकानों में खरीदारों की भीड़ रही। महिलाओें की भीड़ कपड़ा दुकानों में जुटने लगी है। रमजान शुरू होते ही सेव, तरबूज, नींबू, अंगूर और पपीता के भाव बढ़ने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...