मुंगेर, अगस्त 31 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। बिहार राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से भूमि सुधार अभियान 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चल रहा है। जिसके तहत हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकबाद पूर्वी पंचायत स्थित सामुदायिक आदर्श भवन खैरा दक्षिणी टोला में शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 लोगों ने पर्चा भरकर आवेदन जमा किया। महाअभियान शिविर में राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव की उपस्थिति में वैसे ग्रामीण जिनकी जमाबंदी में त्रुटि थी उन्होंने आवेदन किया। अभियान में छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन दर्ज करना, जमीन की जमाबंदी में सुधार करना, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। इस कार्य में हवेली खड़गपुर प्रखंड से सीओ हेलेंद्र कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव तथा राजस्व कर्मचारी प्रयाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.