चंदौली, फरवरी 13 -- चहनियां, हिसं। चहनियां विकास खंड के रमदत्तपुर गांव में पिछले एक साल से सीवर के लिए बनी नाली का ढक्कन टूट गया है। जिससे गली से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं गंदा पानी बजबजाने से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नाली की टूटी पटिया को ठीक कराने की मांग की है। ताकि उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप ने लोगों को निजात मिल सके। ग्रामीण लालजी का कहना है कि नाली खुली होने के कारण उसमें लगातार कचरा भर रहा है। जिससे पानी आगे नहीं बढ़ पाता और एक जगह जमा होकर बजबजाता रहता है। स्थिति इतनी खराब है कि सड़क के दोनों ओर बसे घरों के अंदर तक सड़न की बदबू आती है। गंदगी और उठती दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। मच्छरों के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बस्ती के लो...