पाकुड़, फरवरी 24 -- आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार उपस्थित थे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, वहीं रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा रमजान को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों पर जबरन रंग या अबीर न डालें। सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। बीडीओ ने कहा कि किसी पर भी जबरदस्ती रंग-अबीर न डालें, ताकि किसी प्रकार का विवाद या झगड़े का माहौल बने। उ...